फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women are earning more profits by modern farming

Balrampur News: आधुनिक खेती कर अधिक मुनाफा कमा रहीं महिलाएं

Mon, 13 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women are earning more profits by modern farming
बलरामपुर के जमुनही गांव में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
बलरामपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पानी संस्थान की तरफ से छह ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संस्था सवेरा व सीएसएएल-1 परियोजना के तहत 300 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें तकनीकी विधि से खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं फसलों की सिंचाई पर खर्च होने वाले बजट को कम कर अधिक लाभ कमा रहीं हैं।
विज्ञापन


बीते दिन सदर ब्लॉक के जमुनही गांव में आयोजित कार्यक्रम में खेती करने वाली अंजली ने बताया कि पहले खेती में अधिक खर्च होता था। लेकिन धीरे-धीरे मोबाइल से तकनीकी का सहारा लेकर कम लागत में फसल का उत्पादन कर अधिक लाभ कमा रही हैं। उन्हें देखकर गांव की अन्य महिलाएं भी आधुनिक तकनीक अपना रहीं हैं। कार्यक्रम में नीरू देवी, लक्ष्मी व संतोषी समेत कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के बाद हुए मुनाफा को भी समझाया। पानी संस्थान की मनीषा ने बताया कि संस्था बलरामपुर सदर ब्लॉक के साथ श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, तुलसीपुर व गैसडी ब्लॉक के गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed