फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman dies of Corona, 13 positive

कोरोना से महिला की मौत, 13 मिले पॉजिटिव

Mon, 21 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 13 positive
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में खतरनाक होता जा रहा है। रविवार की देर शाम कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा निवासी नियाज अहमद की पत्नी सैकुननिशा (55) बीमार होने पर 15 सितंबर को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय गई थी। जांच होने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेयो मेडिकल कालेज बाराबंकी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वहीं पर रविवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि रविवार व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भगवतीगंज स्थित आनंद मोटर के छह कर्मचारियों सहित नगर क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीपार्क से एक, शंकरपुर बलरामपुर से एक, गंगापुर हरिहरगंज से एक तथा आर्यनगर उतरौला से एक सहित कुल 13 लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

छह मरीज हुुए स्वस्थ भेजे गए घर
विभिन्न स्थानों पर रखे गए छह कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ होने वाले इन सभी लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1470 हो गई है। 1124 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 324 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed