फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman dies due to being buried under sugarcane trolley

गन्ने के ट्राले के नीचे दबने से महिला की मौत

Sun, 08 Mar 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to being buried under sugarcane trolley
तुलसीपुर(बलरामपुर)। दवा कराकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रही महिला की गन्ने के ट्राले के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला व शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विशुनपुर टनटनवा निवासी सिराज अहमद ने बताया कि वह अपनी पत्नी आयशा(30) का इलाज कराने तुलसीपुर आया था। दवा कराने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। इटवा चौराहे के पास गन्ना लादकर आ रहा ट्राला बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

घटना में आयशा नीचे गिर गई और ट्राला का पहिया आयशा के ऊपर चढ़ गया। घटना में आयशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सभाजीत सिंह ने ट्राला को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। गत तीन मार्च की रात को स्थानीय थाना क्षेत्र के मनकापुर रोड पर हुई मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि गत तीन मार्च की रात हुई मार्ग दुुर्घटना में रघुनाथपुर निवासी बाइक सवार दो युवक थे। एक युवक राम सरन वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे वेदप्रकाश पांडेय उर्फ बब्लू को इलाज के लिए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रविवार को बब्लू की भी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रविवार को बब्लू की भी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed