फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   With the meeting of BJP workers

Balrampur News: गणतंत्र दिवस पर शान से लहराएगा तिरंगा, होंगे विविध कार्यक्रम

Thu, 25 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
With the meeting of BJP workers
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व शुक्रवार 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों व स्कूल कॉलेजों में सुबह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। इस मौके पर वीर शहीदों की प्रतिमाओं के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थलों को फूल व झालरों से सजाया संवारा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में होगा जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी जाएगी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बुधवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियां परखने के लिए एक बैठक भी की। इसमें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले सुबह सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके विजेताओं को युवा कल्याण विभाग व खेल विभाग सम्मानित भी करेगा। इसके बाद सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व विकास भवन में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ध्वजोराहण करेंगे। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार पुलिस परेड की सलामी लेने के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व होमगार्डस को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 11 बजे जिला मेमोरियल व जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के साथ ही 11.30 बजे मलिन बस्तियों में जिला स्तरीय अफसरों व जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में साफ-सफाई अभियान संचालित होगा। दोपहर 12 बजे से विकास भवन से विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी भी निकाली जाएगी। शाम सात बजे से एमएलके महाविद्यालय में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन भी होगा। बैठक में डीएम ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रखने को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed