फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   With the help of two doctors, 2.5 lakh population is treated

दो डाक्टरों के सहारे है ढाई लाख आबादी का इलाज

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
With the help of two doctors, 2.5 lakh population is treated
बलरामपुर। जिले के अति पिछड़े क्षेत्र हरैया सतघरवा ब्लॉक की करीब ढाई लाख आबादी का इलाज मात्र दो डाक्टरों के सहारे हो रहा है। सीएचसी शिवपुरा में डाक्टरों के स्वीकृत आठ पदों के सापेक्ष मात्र दो डाक्टरों की तैनाती है यहां पर डाक्टरों व संसाधनों की भारी कमी है। डॉक्टर व संसाधनों की कमी के चलते क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। विशेषज्ञ डाक्टर व संसाधन बढाए जाने की मांग उच्चाधिकारियों की गई है।
विज्ञापन

बताते चलेें कि हरैया सतघरवा ब्लॉक को जिले का अति पिछड़ा ब्लॉक माना गया है। इस ब्लॉक की आबादी करीब ढाई लाख है। बाढ़ क्षेत्र होने के कारण यहां के लोग तमाम बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के इलाज के लिए ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। अस्पताल में डाक्टरों के कुल आठ पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान समय में यहां अधीक्षक सहित मात्र दो डाक्टरों की तैनाती है। अधीक्षक पर इलाज के अतिरिक्त अन्य भार होने के कारण वह भी मरीजों पर ज्यादा समय नही दे पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की भी भारी कमी है। अस्पताल की पैथोलॉजी में तमाम जांच के उपकरण उपलब्ध नही है जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। अस्पताल में इलाज के लिए आई ग्राम बरदौलिया निवासिनी पूनम ने बताया कि उसे काफी दिनों से पेट में दर्द व बुखार रहता है।

डाक्टर ने खून की जांच के साथ अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण उन्हेें बाहर जांच करानी पड़ेगी। वहीं बेटी का इलाज कराने आए गोड़टुटवा निवासी इरशाद अली ने बताया कि अस्पताल से दवा न मिलने के कारण उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ी है। इनका कहना है कि अस्पताल में केवल सर्दी, जुकाम, बुखार व पेट दर्द की दवाएं ही दी जाती हैं। मंहगी दवाएं दुकान से खरीदनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed