फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Windows and doors of class room found broken

Balrampur News: टूटे मिले क्लास रूम की खिड़की व दरवाजे

Sat, 25 Feb 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Windows and doors of class room found broken
कंपोजिट विद्यालय महेशभारी में बच्चों से सवाल-जवाब करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।-संवाद
बलरामपुर। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय महेशभारी का निरीक्षण किया तो वहां कक्षा कक्ष की खिड़कियां व दरवाजे टूटे मिले। मिड डे मील की गुणवत्ता भी खराब मिली। कंपोजिट ग्रांट से मिली धनराशि का सही उपयोग नहीं होने से नाराज डीएम ने प्रधानाध्यापक कल्पना वर्मा को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर प्रथम व द्वितीय का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय के निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई बेहतर मिली। डीएम ने बच्चों से सवाल जवाब किए। सही जवाब मिलने पर डीएम ने शाबासी दी। डीएम ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय में निरीक्षण के दौरान शौचालय संचालित नहीं मिला। हैंडवॉश की व्यवस्था नहीं मिली। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक कल्पना गुप्ता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को सभी कमियां दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed