Balrampur News: बाजारों में बरसा धन, 325 करोड़ का कारोबार
धनतेरस को लेकर बाजारों में कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शहर के साथ ही तुलसीपुर और उतरौला के बाजार भी गुलजार रहे। शुक्रवार को वीर विनय चौराहे से चौक बाजार तक दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारियों ने विशेष छूट और कई तरह के ऑफर भी दिए। सुबह बाजार खुलने के साथ ही खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद बाजारों में भीड़ बढ़ती गई और देर रात तक खरीदारी चलती रही। कपड़े, बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक और खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। बाइक की खरीद पर तीन से पांच हजार रुपये तक की छूट दी गई। चारपहिया वाहन डीलर गौरव सिंह ने बताया कि 25 वाहन बिके हैं और कुछ लोगों ने बुकिंग भी कराई है। दीपावली तक वाहनों की आपूर्ति जारी रहेगी। एआरटीओ बृजेश ने बताया कि वाहन बिक्री पर नजर रखी जा रही है और पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
वाहनों की खरीदारी में सबसे आगे रहे ग्राहक
धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टर, साइकिल और ई-रिक्शा की भी खूब बिक्री हुई। महेंद्र तिवारी, नंदकिशोर और पूनम शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पहले से ही वाहन बुक करा रखे थे। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में एजेंसियों से नए वाहन लेकर घर पहुंचे। ऑटोमोबाइल कंपनियों और एजेंसियों की ओर से दिए गए आकर्षक ऑफरों ने भी ग्राहकों को खूब लुभाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पाहवा ने बताया कि जिले में धनतेरस पर करीब 155 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई है। दोपहिया वाहन भी 200 से अधिक बिके हैं। वहीं, ई-रिक्शा की बिक्री भी 50 से अधिक रही।
सोने-चांदी के जेवर के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग
धनतेरस पर सराफा बाजार में भी रौनक रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों की भी खरीदारी की। दीपावली पर घरों में होने वाली गणेश-लक्ष्मी की पूजा के लिए मूर्तियों की दुकानों पर भी भीड़ रही। इस बार बाजार में मिट्टी और पीओपी के साथ चांदी की प्रतिमाएं भी उपलब्ध थीं। वीर विनय चौराहे से चौक बाजार तक मूर्तियों की दुकानें सजी रहीं। पहलवारा और भगवतीगंज बाजार में भी पूरे दिन खरीदार जुटे रहे। लोगों ने अपनी पसंद और बजट के मुताबिक मूर्तियां खरीदीं। चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं को लेकर भी ग्राहकों में खास दिलचस्पी दिखी। ज्वेलर्स कारोबारी आरिफ हुसैन और चंद्रभान राजीव कुमार ने बताया कि धनतेरस पर आभूषणों और पूजा से जुड़ी वस्तुओं की अच्छी बिक्री हुई।
बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी उमड़ी भीड़
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की दुकानों पर भी खूब ग्राहक पहुंचे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और घरेलू उपयोग के अन्य उपकरणों की खरीदारी हुई। बच्चों ने अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक खिलौने खरीदे। दुकानदारों की ओर से दिए गए ऑफरों का भी ग्राहकों ने लाभ उठाया। कारोबारी संदीप गुप्ता और राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि धनतेरस पर जेवर, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री अच्छी रही। इन क्षेत्रों में करीब 160 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
बोले ग्राहक, त्योहार पर खरीदारी करना शुभ
परिवार के साथ बाजार पहुंचे ग्राहकों में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। किसी ने घर के लिए नए बर्तन खरीदे तो किसी ने सोने-चांदी के आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान पसंद किया। ग्राहक रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि धनतेरस पर नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए हर साल अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि इस बार भी महंगाई के बीच त्योहार की खुशियों को ध्यान में रखकर खरीदारी की है। देर रात तक बाजारों में बनी रही चहल-पहल ने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया।

फोटो-10,11-बलरामपुर के चौक रोड पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदती महिलाएं व युवतियां ।-संवाद