फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will make the city beautiful, will get rid of drainage

Balrampur News: शहर को बनाएंगे सुंदर, जल निकासी से दिलाएंगे निजात

Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Will make the city beautiful, will get rid of drainage
बलरामपुर। शहर की नई सरकार का चुनाव हो गया है। ऐसे में समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों ने काफी उम्मीदें संजो रखी हैं। बिजली, पानी, सड़क की समस्या से परेशान लोगों को पालिका की नई सरकार से राहत की आस है। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने का दावा बलरामपुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व उतरौला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता गुप्ता ने किया है।
विज्ञापन







बलरामपुर नगर पालिका परिषद
समस्या-सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। छह माह से यह काम ठप है। कई मोहल्लों में सीवर लाइन का पाइप डालने के लिए सड़कों की खोदाई करके उसे छोड़ दिया गया। इसके लिए क्या योजना है।
विज्ञापन

जवाब- सीवर लाइन के अधूरे काम को पूरा कराया जाएगा। जो काम बंद पड़ा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। साथ ही शपथ ग्रहण करते ही पहला काम शहर के नालों की सफाई कराई जाएगी, ताकि बारिश के मौसम में कहीं भी जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या- कूड़ा निस्तारण को लेकर बनाया गया प्लांट लापरवाही की भेंट चढ़ गया। चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अन्य समस्याएं हैं। इसके कारण सड़क किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है।
जवाब- शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। डीएम से बात करके कूड़ा निस्तारण प्लांट को मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बनाया जाएगा। साथ ही शहर को विकास के मायने में आगे लाने के लिए एक नई पहचान दी जाएगी।

सवाल- टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली तो की जा रही है, लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है।

जवाब- टैक्सी स्टैंड पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। पेयजल के साथ ही बैठने व अन्य प्रबंध किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। पार्किंग की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

सवाल- पार्क हो या चौराहे, किसी का भी सुंदरीकरण नहीं किया गया है। सद्भाव मंडप भी अधूरा पड़ा है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है।
जवाब- पार्कों का विकास किया जाएगा। अलग से इसके लिए योजना बनाई जाएगी। तिकोनिया पार्क पर प्रयास होगा कि 15 अगस्त को 100 मीटर लंबा तिरंगा फहराया जाए।

सवाल- पेयजल की पाइप लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कई मोहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति की भी समस्या है।
जवाब- हर घर जल योजना के तहत हर घर तक शुद्घ पानी पहुंचाया जाएगा। पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा। पेयजल को लेकर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।






उतरौला नगर पालिका परिषद
समस्या- कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। नालों पर अवैध अतिक्रमण के कारण समस्या बनी हुई है।
जवाब- दिखावाएंगे कि शहर को साफ-सुथरा कैसे रखा जाए। कहां क्या बनाया जाए, जिससे हमारा शहर और सुंदर दिखे।

समस्या- यात्रियों के लिए मात्र एक टिनशेड का निर्माण कराया गया है, जो अपर्याप्त है।
जवाब- पालिका के स्तर से इसका विस्तार कराया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई समस्या न हो।

समस्या- अतिक्रमण की चपेट में पूरा नगर है, पटरियों पर अवैध कब्जा होने से राहगीरों को समस्या होती रहती है।
जवाब- अतिक्रमण की समस्या का स्थायी हल खोजा जाएगा, जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। मिल बैठकर बात करके योजना बनाई जाएगी।

समस्या- सीवर लाइन के लिए वर्ष 2019 में प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी।
जवाब - इसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर पैरवी की जाएगी। साथ ही अन्य प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed