फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will have to follow the Corona Protocol in Devipatan Temple

देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकाल का करना होगा पालन

Fri, 02 Apr 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will have to follow the Corona Protocol in Devipatan Temple
बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर में 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र के दौरान मां पाटेश्वरी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। चैत्र नवरात्र में मंदिर प्रशासन की तरफ से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीआईजी की मौजूदगी में जिला प्रशासन की तरफ से कराई गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार की बैठक में शुक्रवार को महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएं। बैठक में मौजूद डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने मंडलायुक्त व डीआईजी को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर के मेले की तैयारी के संबंध में प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई और कहा कि मेले के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
एक्सईएन पावर कारपोरेशन सुनील कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में मेले के दौरान 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी रहेगी। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर ने बताया कि 250 सफाई कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सभी सफाई कर्मियों को डीएम ने ड्रेस मुहैया कराने का निर्देश दिया।
एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी हैंडपंप रिबोर करा दिए गए है। आठ पानी के टैंकर मेले में रखे जाएंगे। मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। पथ प्रकाश की शानदार व्यवस्था रहेगी। एआरएम व एआरटीओ ने बताया कि श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए सरकारी व निजी बसें पर्याप्त मात्रा में संचालित कराई जाएंगी।
बसों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के भी इंतजाम रहेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के सेहत की जांच करने के लिए डॉक्टर के साथ -साथ स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। एंबुलेंस भी तैनात रहेंगे।

एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए है। ड्रोन कैमरों से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व जल पुलिस का भी इंतजाम रहेगा। होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed