फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will get gift of steel factory, proposal sought from DM

Balrampur News: मिलेगी इस्पात फैक्ट्री की सौगात, डीएम से मांगा प्रस्ताव

Mon, 08 Jan 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will get gift of steel factory, proposal sought from DM
तुलसीपुर (बलरामपुर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सेदारी करने सोमवार को आए केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जल्द ही जिले को एक इस्पात फैक्ट्री की सौगात का भरोसा दिलाया है। हालांकि उन्हाेंने सीधे तौर पर इसका कोई एलान तो नहीं किया लेकिन कार्यक्रम में मौजूद डीएम से फैक्ट्री के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव जरूर मांगा है। ताकि जिले में इस्पात फैक्ट्री स्थापित किए जाने का रास्ता साफ हो सके।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां व्याप्त विकास की संभावनाओं पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार में विकास कार्यों को मुकाम मिलने का दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात एवं ग्राम मदारा में लाभार्थियों को संबंधित योजना से जुड़े प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया। जिले में पहुंचने पर केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ मोदी को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही हैं। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत आरती तिवारी ने केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर संचालित कार्यों के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, अवध क्षेत्र सहसंयोजक विनय मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed