फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A surge of faith will be witnessed at Shiva temples on Kajari Teej

Balrampur News: कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 13 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith will be witnessed at Shiva temples on Kajari Teej
फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद
बलरामपुर। कजरी तीज पर सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। कांवड़िये राप्ती नदी के सिसई घाट से जल भरकर शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस, नगर पालिका और यातायात विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


नगर के झारखंडी मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। झारखंडी मंदिर के अलावा राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर, भगवतीगंज धर्मपुर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, रानी तालाब और बिजलीपुर शिवालय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, तुलसीपुर-इटवा मार्ग स्थित जोडग्गा पोखरा शिव मंदिर, मथुरा बाजार के शिवालय और पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम में भी जलाभिषेक के लिए भक्त जुटेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में लगेगा मेला, सीसीटीवी से निगरानी

कजरी तीज पर नगर के झारखंडी मंदिर, उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम, तुलसीपुर के जोडग्गा पोखरा मंदिर और राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में मेले का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों और मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। भोर से ही प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

कांवड़ यात्रा को देखते हुए उतरौला रोड पर भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। यातायात प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि बहराइच से उतरौला और गोंडा जाने वाले भारी वाहनों को वीर विनय चौराहे से तुलसीपुर होकर भेजा जाएगा। वहीं, तुलसीपुर से बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को वीर विनय चौराहे से सेखुईकला होते हुए भेजा जाएगा। कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर भी पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। शांतिभंग करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

30 किलोमीटर पैदल चलकर विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िये

ललिया। कजरी तीज पर्व पर ललिया क्षेत्र से शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। ललिया स्थित मोहनदास बाबा मंदिर के पोखरे से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और गाजे-बाजे के साथ पैदल यात्रा शुरू की। शिवभक्त करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर पड़ोसी जिले श्रावस्ती में स्थित प्रसिद्ध विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे।


शिवपुरा बाजार निवासी शिवम गुप्ता भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मोहनदास बाबा मंदिर के पवित्र सरोवर से करीब 60 लीटर जल घड़े में भरकर यात्रा शुरू की। पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। रास्ते भर शिवभक्तों के बोल-बम के जयकारे गूंजते रहे।

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-21-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में सामान खरीदती महिलाएं ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed