फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will be able to apply online for transfer till tomorrow

स्थानांतरण के लिए कल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Will be able to apply online for transfer till tomorrow
बलरामपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयन बोर्ड से चयनित व विनियमित प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। स्थानांतरण पाने वालों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। आकांक्षी जिले के लोगों को स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने मंगलवार को बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार के वेबसाइट से कराई जा रही है जो एक निश्चित अवधि के लिए खोली गई है। जिला, विद्यालय, विषय व आरक्षणवार रिक्त पदों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के आवेदन पत्रों को संस्था प्रबंधतंत्र की तरफ से ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। उच्च गुणांक वालों को स्थानांतरण का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणांक समान होने पर अधिक आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। आवेदन गलत, अपूर्ण व असत्य होने पर निरस्त कर दिया जाएगा। ऑनलइन आवेदन में सभी प्रमाण पत्रों को भी अपलोड करना होगा। स्थानांतरण पाने वालों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है।
19 जुलाई तक प्रधानाचार्यों को आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अग्रसारित करने का जिम्मा सौंपा गया है। परीक्षण के बाद डीआईओएस कार्यालय से 23 जुलाई तक सूची संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक 25 जुलाई तक आवेदन निदेशालय भेजेंगे जहां परीक्षण होगा। 30 जुलाई तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नीति आयोग की तरफ चयनित आकांक्षी जिले के लोगों को स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed