{"_id":"66565155674ccc80c2023a74","slug":"wife-was-asking-for-mobile-husband-murdered-her-balrampur-news-c-99-1-slko1018-110099-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पत्नी मांग रही थी मोबाइल, पति ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पत्नी मांग रही थी मोबाइल, पति ने कर दी हत्या
Wed, 29 May 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में पकड़े गए अभियुक्त के साथ मौजूद पुलिस।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सोनपुर धुतकहवा में सोमवार को हुई नवविवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक विवाहित की हत्या उसके पति ने शक के चलते की है। पत्नी लगातार पति से मोबाइल की मांग कर रही थी, बीते दिनों उन्होंने जिद ठान ली थी और खाना तक नहीं बनाया। इससे पति को शक हो गया कि वह मोबाइल किसी से बात करने के लिए मांग रही है। जिसके चलते उसने पत्नी को मार डाला।
सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका इंद्रावती के पति गब्बर उर्फ दयाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पति ने यह भी कहा कि वह उसके खाने-पीने का ध्यान नहीं रखती थी। जबकि शादी के अभी एक साल ही हुए थे। वह लगातार मोबाइल की मांग रही थी। सीओ ने बताया कि उसके पति ने रविवार को हत्या की साजिश रची और पत्नी को मोबाइल दिलाने के लिए बुलाया था। उस दिन उसकी पत्नी मायके में थी और शाम को सात बजे मां गीता यादव व बहन बिंदु के साथ नारायणपुर चौराहे पर दवा लेने गई थी। उस समय इंद्रावती के पास पिता का मोबाइल था। उसी पर पति ने उसे फोन करके अकेले मिलने बुलाया था।
इसके बाद वह अपनी मां और बहन को बताकर पति से मिलने चली गई। पति भी अपने गांव खिरिया मनकौरा से पत्नी के मायके पहुंच गया था। सीओ ने बताया कि पति ने गांव के बाहर एक खेत में ब्लेड से गला रेतकर इंद्रावती की हत्या कर दी। इसके बाद वह चुपचाप अपने घर जाकर सो गया। शव मिलने पर जब मोबाइल दिलाने की बात सामने आई तो पति से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसमें हत्या करने की बात कबूली।