{"_id":"665e16b0570e6f916b082b04","slug":"whose-color-is-brighter-saffron-or-greendecision-today-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110299-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसका रंग चटक: भगवा या फिर हरा...फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसका रंग चटक: भगवा या फिर हरा...फैसला आज
Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। इंतजार की घड़िया खत्म हुईं। देश के सबसे बड़े चुनावी महाभारत में श्रावस्ती सीट के लिए जिले के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना मंगलवार को भगवतीगंज स्थित मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। हालांकि कार्मिकों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश हैं। दोपहर दो बजे तक मतगणना के रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही जनता के फैसले से पर्दा भी उठ जाएगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और इंडी गठबंधन की ओर से सपा के बीच है। त्योहारों के पहले यह तय हो जाएगा कि भगवा या फिर हरा रंग चटक दिखेगा।
मंडी परिसर भगवतीगंज में श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभाओं के साथ गोंडा लोकसभा सीट से जुड़ी उतरौला विधानसभा क्षेत्रा के चुनाव और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की गणना के लिए पांच कक्ष तैयार कर लिए गए हैं। सभी कक्ष में ईवीएम व वीवीपैट के वोटों की गणना कराने के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में पांच-पांच टेबल रिजर्व में लगाई गई है। पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती के लिए गैसड़ी विधानसभा के कक्ष में दो टेबल लगाई गई है और दो रिजर्व में रखी गई है, जबकि लोकसभा के लिए एक टेबल होगी। इसमें दिव्यांग, बुजुर्ग, ईडीसी व पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे।
ऐसे होगी मतगणना
श्रावस्ती संसदीय सीट के चुनाव एवं गैसड़ी विधानसभा के उप चुनाव में पड़े 1907 मत इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी), 172 मत 85 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों और 265 पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी। उतरौला विधानसभा में 19 ईडीसी और 27 दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के वोटों की गणना होगी। इसके बाद जिले के चारों विधानसभाओं के 1723 बूथों के ईवीएम की गणना शुरू की जाएगी। सदर विधानसभा के 413 बूथों के ईवीएम की गणना 31 राउंड, तुलसीपुर विधानसभा के 414 व गैसड़ी विधानसभा के 413 बूथों के ईवीएम की गणना 30-30 राउंड और उतरौला विधानसभा के 463 बूथों के ईवीएम की गणना 33 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
420 कार्मिकों के कंधों पर मतगणना कराने का जिम्मा
-पांचों कक्ष में 420 कार्मिकों के कंधों पर मतगणना कराने का जिम्मा है।105 माइक्रो आब्जर्वर, 105 मतगणना पर्यवेक्षक, 115 मतगणना सहायक, 95 चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगाए गए हैं। एक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक सहायक पर्यवेक्षक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात रहेगा। सभी कक्ष के चारों तरफ जाली लगाई गई है, जिसमें सभी प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहेंगे।

सभी मतगणना कक्ष एयरकंडीशन
-भीषण गर्मी व धूप की तपिस को देखते हुए सभी मतगणना कक्ष एयरकंडीशन बनाए गए हैं। सभी कक्ष में 10-10 टन के एसी लगाए गए हैं और चार-चार बड़े-बड़े कूलर भी लगाए गए हैं, जो मतगणना कक्ष को ठंडा रखेंगे। मतगणना स्थल पर सभी के लिए शीतल व शुद्ध पेयजल के साथ चिकित्सा की भी व्यवस्था रहेगी।

सभी कक्ष में तैनात रहेंगे एआरओ
-काउंटिंग कराने के लिए सभी कक्ष में एक-एक एआरओ (सहायक रिटर्निंग आफीसर) तैनात रहेंगे। विधानसभा सदर के कक्ष में एसडीएम राजेंद्र बहादुर, उतरौला के कक्ष में एसडीएम अवधेश कुमार, तुलसीपुर के कक्ष में अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा व गैसड़ी के कक्ष में एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह एआरओ रहेंगे। एसडीएम न्यायिक तुलसीपुर संजीव कुमार यादव को पोस्टल बैलेट प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रवेश के समय इनका होगा पालन
-मतगणना स्थल पर कोई भी कार्मिक व प्रत्याशियों के एजेंट मोबाइल, कैमरा व हैंडसेट सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुए नहीं ले जा सकेंगे। ड्यूटी कार्ड व पहचान पत्र होने पर ही मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश मिलेगा। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से पांडाल बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो प्रेक्षक करेंगे निगरानी
-निर्वाचन आयोग ने मतगणना की निगरानी के लिए दो प्रेक्षक तैनात किया है। विधानसभा सदर व तुलसीपुर के कक्ष में राजस्थान कैडर के आईएएस किशोर कुमार और गैसड़ी व उतरौला के कक्ष में मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस संघ मित्रा गौतम की निगरानी में काउंटिंग कराई जाएगी। इस दौरान सभी कार्मिकों को सामग्री भी दी गई, जिसमें एक-एक नीला बॉल पॉइंट पेन, पेपर नाइफ, रफ पेपर, कार्बन पेज, प्रपत्र 17 सी भाग दो व माइक्रो आब्जर्वर प्रपत्र शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
100 मीटर दूरी तक नहीं खड़े होंगे वाहन
-मतगणना स्थल के बाहर 100 मीटर की दूरी तक कोई भी वाहन नहीं खड़े होंगे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी उमेश सिंह को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। काउंटिंग खत्म होने तक गोंडा रोड पर भगवतीगंज चौराहा से लेकर फुलवरिया बाईपास चौराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनके भाग्य का होगा फैसला
-श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 12 व गोंडा विधानसभा सीट के आठ और गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव के सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा के साकेत मिश्र, सपा के राम शिरोमणि वर्मा व बसपा के मैनुद्दीन अहमद उर्फ दद्दन खां सहित 12 एवं गोंडा लोकसभा सीट पर भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया व सपा की श्रेया वर्मा सहित आठ और गैसड़ी के उप चुनाव में भाजपा के शैलेश कुमार सिंह शैलू, सपा के राकेश कुमार यादव व बसपा के मोहम्मद हारिश खान सहित सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बलरामपुर में विधानसभावार इन मताें की होगी गणना
विधानसभा -पुरूष -महिला -थर्ड जेंडर - कुल वोट
सदर -104926 -93079 -00 -198005
तुलसीपुर -101328 -67160 -05 -188493
गैसड़ी -95139 -90948 -00 -186087
उतरौला - 98036 - 96933 - 00 194969
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्रावस्ती में इन मतदाताओं की होगी गणना

भिनगा -117649 -107107 -01 -224757
श्रावस्ती -127551 -121353 -07 -248911

निष्पक्ष ढंग से कराएंगे मतगणना
-नगर के गोंडा रोड भगवतीगंज स्थित मंडी समिति परिसर में चार जून को होने वाली मतगणना की सभी तैयारी चाक-चौबंद करा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
-अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी