{"_id":"68cc3dff744abc360e08539d","slug":"white-collar-criminals-go-underground-as-investigations-into-prostitution-widen-balrampur-news-c-99-1-slko1029-133603-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देह व्यापार में जांच का दायरा बढ़ने से भूमिगत हुए सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देह व्यापार में जांच का दायरा बढ़ने से भूमिगत हुए सफेदपोश
विज्ञापन
बलरामपुर।
देह व्यापार में जांच का दायरा बढ़ते ही संदिग्ध सफेदपोश भूमिगत हो गए हैं। इनमें एक विधायक का सहयोगी तो दो दिग्गज नेताओं के करीबी हैं। जांच की कमान एसपी विकास कुमार ने अपने हाथ में रखी है। इससे जिले के राजनीतिक और कारोबारी हलके में सरगर्मी बढ़ गई है।
शुरुआत में तो कई नेता जांच में शामिल किए गए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे थे। अब पुलिसकर्मी भी जानकारी होने से पल्ला झाड़ रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिख रही हैं। विभाग में चर्चा है कि पुलिस अधीक्षक किसी गंभीर मिशन पर हैं। वह जब-जब जिले से बाहर रहे हैं, उसके बाद बड़े खुलासे सामने आए हैं।
बृहस्पतिवार को एक राजनीतिक कार्यालय पर मामले की खासी चर्चा रही। चर्चा के केंद्र में एसपी का बाहर जाना भी रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच दूसरे जिलों में भी चल रही है। छानबीन तेज होने पर शहर के बदनाम होटलों और लॉज में भी सन्नाटा है। शहर के पहलवारा और सिविल लाइंस क्षेत्र के जिन होटलों पर शाम होते ही बाहरी लोगों की भीड़ जुटती थी, वहां से लोग कन्नी काट रहे हैं। फिलहाल सभी कि निगाहें पुलिस अधीक्षक के अगले कदम पर टिकी है। इसी के साथ ही सर्विलांस सेल भी छानबीन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले में ऐसे साक्ष्य जुटा रही है, जिससे कि गिरफ्तारी में किसी तरह की कठिनाई न हो।