{"_id":"661d94786d35c2e492009026","slug":"white-and-pink-stickers-will-be-used-in-elections-balrampur-news-c-99-1-brp1003-108779-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सफेद व गुलाबी रंग के स्टीकर चुनाव में होंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सफेद व गुलाबी रंग के स्टीकर चुनाव में होंगे प्रयोग
Tue, 16 Apr 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा चुनाव के साथ गैंसड़ी विधानसभा का उप चुनाव भी कराया जाएगा। मतदान के दिन वोटरों को परेशानी न हो इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है। सफेद व गुलाबी रंग के स्टीकर के साथ बैलेट पेपर व मतदाता पर्ची भी तैयार की जा रही है। कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट की साइज भी अलग-अलग रहेगी। इससे मतदाताओं को मतदान के समय पहचानने में आसानी होगी।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में 19 अप्रैल से दो पालियों में 4600 पीठासीन व प्रथम मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन सफेद रंग के बैलेट पेपर व मतदाता पर्ची का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट व निर्धारित साइज वाले कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट पर सफेद रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। गैंसड़ी विधानसभा के उप चुनाव में गुलाबी रंग के बैलेट पेपर व मतदाता पर्ची का प्रयोग होगा। वीवीपैट व निर्धारित साइज वाले कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट पर गुलाबी रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। सभी मतदान कार्मिकों को यह भी बताया जाएगा कि जब ईवीएम की बटन दबाई जाएगी तो मतदाता पर्ची मिल जाएगी, तभी मतदान प्रक्रिया पूरी होगी।