फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   When the police arrived, the rioters confronted them and chased them away, brandishing lathis and iron rods

Balrampur News: पुलिस पहुंची तो उपद्रवियों ने खोल दिया मोर्चा, लाठी-सरिया लेकर दौड़ाया

Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
When the police arrived, the rioters confronted them and chased them away, brandishing lathis and iron rods
फोटो-23-बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में मौजूद पकड़े गए पुलिस टीम पर  हमला करने वाले आरोपी ।-स्रोत: 
श्रीदत्तगंज। शादी की बात को लेकर सोमवार दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर पुलिस टीम कर्बला मौजा चमरूपुर पहुंची तो उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था को ही चुनौती दे दी। आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और ईंट-पत्थर लेकर जुटे लोगों ने पहले एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने गोंडा-उतरौला मार्ग पर पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी वहां से लौट आए।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस टीम दोबारा मामले की छानबीन करने पहुंची तो आरोपियों ने फिर पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद श्रीदत्तगंज पुलिस ने उपनिरीक्षक रामजादा यादव की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सीओ उतरौला ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन


समझाने पहुंचे दरोगा को ही दौड़ाया

उपनिरीक्षक रामजादा यादव के मुताबिक, सात सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम से कर्बला मौजा चमरूपुर में कुछ लोगों के एकत्र होकर मारपीट और गाली-गलौज करने की सूचना मिली थी। वह हेड कांस्टेबल अमरदीप मौर्या, कांस्टेबल रवि दुबे, कांस्टेबल आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल आस्था सिंह और महिला कांस्टेबल शिवांगी मौर्या के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता शुरू कर दी। उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद लाठी-डंडे, सरिया और ईंट लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। संयोग से किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, विवाद कर रहे कुछ लोग इसे आपसी मामला बताते हुए पुलिस के हस्तक्षेप का विरोध कर रहे थे। एक व्यक्ति के यह कहते हुए भी सुने जाने की बात सामने आई कि पुलिसकर्मियों को वहां से भगा दो। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम मौके से लौट गई और बाद में पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की।

सड़क पर पथराव से मची भगदड़

विवाद देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर मौके पर कई लोग लाठी-डंडे, सरिया और ईंट-पत्थर लिए दिखाई दिए। आरोप है कि उपद्रवियों ने गोंडा-उतरौला मार्ग पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर चलते ही राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग सड़क छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। आसपास की दुकानों और मकानों में मौजूद लोग भी सहम गए। भागने की जल्दबाजी में कई राहगीरों के जूते-चप्पल सड़क पर ही छूट गए।

कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। मंगलवार को दोबारा पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और हमला करने का प्रयास किए जाने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

उपनिरीक्षक रामजादा यादव की तहरीर पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने नूर मोहम्मद, महताब अली, सरताज अली, अब्दुल्ला, साजन, बरकत अली, आजम अली, मिनाज अली, अजीज, नौशेर अली, सान मोहम्मद और मोहम्मद जरीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी कर्बला मौजा चमरूपुर के निवासी बताए गए हैं।


प्रभारी थानाध्यक्ष रामधारी सिंह ने बताया कि सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हमले के प्रयास के कारणों की भी जांच

पुलिस उपाधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पथराव, उपद्रव, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धमकी देने के आरोपों को गंभीरता से लिया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की स्थिति क्यों बनी और पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किन कारणों से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed