{"_id":"681b95a23955b8370b052614","slug":"when-the-jcb-arrived-it-itself-removed-the-illegal-religious-place-balrampur-news-c-99-1-slko1029-125712-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जेसीबी पहुंची तो खुद ही हटाया अवैध धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जेसीबी पहुंची तो खुद ही हटाया अवैध धार्मिक स्थल
विज्ञापन
बलरामपुर के सोनपुर में ढहाया गया धार्मिक स्थल।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। हरैया थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को हटा दिया गया।
गांव में सरकारी जमीन पर एक धर्मशाला और धार्मिक स्थल बना था। लोक निर्माण विभाग व तहसील तुलसीपुर से निर्माण को अवैध बताकर नोटिस दिया गया था। बुधवार तक निर्माण नहीं हटाया गया। इससे प्रशासन की ओर से एक जेसीबी निर्माण स्थल पहुंची। साथ पहुंचे वन विभाग, राजस्व कर्मियों और पुलिस टीम ने देखरेख कर रहे जाकिर से कागजात मांगे। जाकिर ने पहले तो समय मांगा लेकिन राजस्व कर्मियों ने कहा कि जवाब देने का समय पूरा हो चुका है। खुद ही अवैध निर्माण हटा सकते हैं, अन्यथा जेसीबी से निर्माण हटा दिया जाएगा।
जाकिर ने बताया कि उनके पास कोई ऐसे कागजात नहीं थे कि वह दावा कर पाते। ऐसे में खुद से ही दोनों निर्माण गिरा दिया। मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया। एसडीएम अभय सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश सभी विभाग को दिए गए हैं।