फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Weighing of sugarcane will start at 21 to 35 purchasing centers.

Balrampur News: 21 से 35 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गन्ने की तौल

Mon, 10 Nov 2025 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Weighing of sugarcane will start at 21 to 35 purchasing centers.
श्रीदत्तगंज। बजाज हिंदुस्थान शुगर कंपनी की इटईमैदा चीनी मिल के 35 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद 21 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।14 नवंबर से एसएमएस के जरिये तौल पर्ची किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को वेदमंत्रों के साथ बॉयलर पूजा की गई। मुख्य यजमान व इंजीनियरिंग हेड डीपीएस यादव ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

चीनी मिल के यूनिट हेड श्याम सिंह ने नये सत्र के लिए मंगल कामना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गन्ना खरीद के बाद चीनी मिल का नया पेराई सत्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से अपील की कि अपना संपूर्ण गन्ना बजाज चीनी मिल में ही आपूर्ति करें। यदि गन्ना आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या आए तो तुरंत चीनी मिल प्रबंधन से संपर्क करें। इस अवसर पर प्रोडक्शन हेड श्राघवेंद्र श्रीवास्तव, केन हेड डॉ. आरपी शाही, एचआर हेड बृजेश चंद मंडल, लीगल हेड अशोक पांडेय एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन आफीसर केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed