{"_id":"644032e69113540195083ac9","slug":"weather-hit-more-than-50-children-are-getting-ill-every-day-balrampur-news-c-13-1-191556-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मौसम की मार, प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मौसम की मार, प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे हो रहे बीमार
Wed, 19 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी तेजी से पांव पसारने लगी हैं। बुधवार को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में 450 से अधिक ओपीडी हुई। इसमें 50 से अधिक छोटे बच्चे शामिल थे जो उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित थे। ओपीडी में एक महिला फर्श पर लेटकर डॉक्टर का इंतजार करती दिखी। जबकि भीड़ अधिक होने के कारण बालरोग विशेषज्ञ को इमरजेंसी वार्ड में बीमार बच्चों का इलाज करना पड़ा।
पूर्वाह्नन 11.20 बजे ओपीडी में मरीजों की भरमार दिखी। गुजरपुरवा गांव निवासी उमेश ने बताया कि बेटे को रात से ही उल्टी-दस्त व बुखार है। एक घंटे से बच्चों वाले डॉक्टर को खोज रहे हैं लेकिन उनका कमरा खाली है। गदुरहवा से आईं परवीना ने बताया कि बेटी को तीन दिन से खांसी- बुखार है, उल्टी भी आ रही है। राजू, छोटका व सलमा भी बच्चों को लेकर भटकती रहीं।
एक स्वास्थ्य कर्मी के बताने पर तीमारदार बच्चों को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए। यहां बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह को तीमारदार घेरे हुए थे। बच्चे को पहले दिखाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। डॉक्टर ने बताया कि प्रतिदिन 50 से अधिक बीमार बच्चे आ रहे हैं। पूर्वाह्न 11.40 बजे ओपीडी में सर्जन डॉ. अरुण श्रीवास्तव की कुर्सी खाली थी। एक महिला उन्हीं के कमरे के सामने फर्श पर लेटी हुई थी। बताया कि डॉक्टर को दिखाने आए हैं लेकिन कुर्सी खाली है।
विज्ञापन
गर्मी से बचाएं, खूब पिलाएं पानी
डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें गर्मी की चपेट में न आने दें। उन्हें नियमित अंतराल पर पानी पिलाते रहें। इस समय बच्चों में उल्टी, दस्त, खांसी व निमोनिया तेजी से फैल रहा है। इसके लक्षण दिखने पर बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाते हुए तुरंत अस्पताल ले जाएं।
गर्मी से राहत के लिए फर्श पर लेट जाते हैं मरीज
पूर्वाह्न 11 बजे से बुधवार को मैं ओटी में ऑपरेशन कर रहा था। वहां से बाहर निकला तब मेरे कमरे के बाहर कोई मरीज नहीं था। फर्श ठंडा होने के कारण अक्सर मरीज उसपर लेट जाते हैं। इसे रोकने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों के लिए ओपीडी में बेंच की प्रर्याप्त व्यवस्था है।
- डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमएस जिला मेमोरियल चिकित्सालय