फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   We will fight together to defeat infectious diseases

संक्रामक बीमारियों को हराने के लिए मिलकर लडेगे लड़ाई

Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
We will fight together to defeat infectious diseases
बलरामपुर। संक्रामक बीमारियों को हराने के लिए सभी लोगों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। वर्चुअल बैठक में गैसड़ी ब्लॉक के विभागीय अधिकारियों ने रणनीति तैयार की। बैठक में बीडीओ, एडीओ पंचायत, बीईओ, आशा, एएनएम व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बीईओ गैसड़ी ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को वर्चुअल बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई है। वर्चुअल बैठक में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त जानकारी व सामग्री का प्रयोग करने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों ने बताया कि चिकित्सा, ग्राम विकास, शिक्षा, नगर विकास व आईसीडीएस विभागों के उत्तरदायित्व और कार्य योजना निर्माण के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संचारी रोगों के विषय में संक्षिप्त जानकारी, रोकथाम के उपाय, दस्तक अभियान में परिवारों को आशा की तरफ से दी जाने वाली जानकारी, उपकेंद्र की कार्य योजना एएनएम की तरफ से तैयार की जाएगी।
घर-घर भ्रमण कार्य योजना आशा तैयार करेंगी जिसे सीएचसी पर जमा कराया जाएगा। आशा व कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाने व आरडीटी से जांच का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नोडल अध्यापकों का संचारी रोग पर्यावरण, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में छात्र छात्राओं को भी जागरुक किया जाएगा। शिक्षा विभाग की गतिविधियां और कार्य योजना के बारे में विचार साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed