फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Waterlogging in six localities of the city, increased troubles

नगर के छह मोहल्लों में जलभराव, बढ़ी दुश्वारियां

Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in six localities of the city, increased troubles
बलरामपुर के नहरबालागंज रोड पर मदरसे में हुआ जलभराव।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शहर से बाढ़ का पानी खत्म हो गया लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने से छह मोहल्ले में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। आवागमन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व डीसीएम आदि का सहारा ले रहे हैं। वहीं, कई घरों के चूल्हे तक बूझे पड़े हैं। जलभराव के साथ इन मोहल्लों में छह दिनों से बिजली आपूर्ति भी ठप है।
विज्ञापन

नगर के गदुरहवा, सराय फाटक, सिविल लाइन, अचलापुर, पहलवारा व मुरलीपुर आदि मोहल्लों में बाढ़ का पानी आ गया था। बाढ़ धीरे-धीरे खत्म हो गया, लेकिन इन मोहल्लों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। माबूद अहमद, राजेश, हीरा, मोनू, शब्बू, विनोद गिरि आदि का कहना है कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे शहर से बाहर निकाल रहा है। मगर इन वार्डों में घुसे बाढ़ के पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नहरबालागंज स्थित तावा नंबर-4 से निकलकर शहर के बाहर निकलता था। शहर के बाहर पानी अधिक होने के चलते तावा बंद है। ऐसे में शहर के अंदर भरे जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से तावा नंबर-4 के पास पंपिंग सेट लगाकर शहर का पानी बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि जल्द से जल्द इन वार्डों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार पंपिंग सेंट चल रहा है। जलनिकासी के लिए और भी पंपिंग सेट मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed