{"_id":"6345a787af94410fd802999f","slug":"water-filled-in-chc-balrampur-news-lko652411327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ का पानी भरने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। सीएचसी में प्रसव भी बंद हो गया है। परिसर में घुटने तक पानी भरा होने से मरीज अब इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। चिकित्सक व कर्मचारी पानी में खराब होने वाले जरूरी उपकरण, दवा व अभिलेखों को प्रथम तल पर शिफ्ट करने में जुटे हैं।
संतोष कुमार ने बताया कि पांच साल का बेटा दीपांश बुखार से तप रहा है, लेकिन अस्पताल में जलभराव के कारण उसका इलाज नहीं हो सका। लक्ष्मी, राजकुमारी, लक्ष्मण व प्रमोद ने बताया कि इस समय बुखार व उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ा है। मगर मरीज को पैसे खर्च करके निजी डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है।
छोटका व राजकिशोरी ने बताया कि सीएचसी में प्रसव सुविधा ठप होने से गर्भवती को भटकना पड़ता है। अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रसव कक्ष में पानी भर जाने से सीएचसी पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है।