फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   warning of dismissal of absent teacher

गैरहाजिर शिक्षक को बर्खास्त करने की चेतावनी

Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
warning of dismissal of absent teacher
बलरामपुर। स्कूल से गायब शिक्षक को बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है। बिना सूचना के नौ माह से स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाले लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई करने का शिकंजा कसा गया है। गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़हरी पांडेय में शिक्षक तैनात रहा है। निलंबित शिक्षक का नौ माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बीते दिन बताया कि बीईओ गैड़ास बुजुर्ग रविशंकर उपाध्याय ने चार अक्तूबर 2021 को उन्हें अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय, बड़हरी पांडेय के सहायक अध्यापक सुनील कुमार फरवरी 2021 से लगातार अनुपस्थित है। तत्कालीन बीईओ स्व. ओपी कुशवाहा ने सुनील कुमार का वेतन फरवरी माह से रोक दिया था। बीईओ के निरीक्षण के दौरान सुनील कुमार बिना सूचना के लगातार स्कूल से गायब पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने सुनील कुमार को प्रथम अवसर प्रदान करते हुए सभी सुसंगत साक्ष्यों के साथ 18 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा कार्यालय की सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया है। सुनवाई में शामिल न होने पर सुनील कुमार को सहायक अध्यापक के पद से बर्खास्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed