फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ward boy and staff nurse found absent, salary stopped

Balrampur News: वार्ड ब्वॉय व स्टाफ नर्स मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ward boy and staff nurse found absent, salary stopped
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टी के दिन इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस मेले में 1978 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वॉय मुकेश कुमार और स्टाफ नर्स रेनू सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डॉ. रस्तोगी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर को पीएचसी में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को बाहर की दवा और जांच न लिखने की निर्देश दिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1978 मरीजों का उपचार किया गया। जिनमें 895 पुरुष, 639 महिलाएं और 444 बच्चे शामिल थे। इस दौरान डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed