{"_id":"6611874d850cd7150301be04","slug":"voting-participation-is-necessary-to-strengthen-democracy-balrampur-news-c-99-1-brp1003-108522-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हिस्सेदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हिस्सेदारी जरूरी
Sat, 06 Apr 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हिस्सेदारी जरूरी है। मतदान के अधिकार का सही इस्तेमाल करके ही एक साथ सुथरी छवि वाली विकासपरक सरकार को चुना जा सकता है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कही। वह शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कालीथान गांव में स्कूली विद्यार्थियों की मतदाता जागरूकता रैली में हिस्सेदारी कर रहे थे।
सीडीओ ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में बच्चों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वह अपने परिवार के लोगों के साथ ही आस पास के लोगों को भी लोकतंत्र में वोट का महत्व बता कर मतदान दिवस पर वोटिंग के लिए आसानी से प्रेरित कर सकते हैं। आह्वान किया कि मतदान करना एक भारतीय नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इसे निभाने में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। इस मौके पर डीआईओएस गोविंद राम व डा. राजीव रंजन श्रीवास्तव ने भी बच्चों को मतदान का महत्व बताया। रैली में शामिल बच्चों ने वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल...जैसे स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
गैंड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मतदान में हिस्सेदारी की जागरूकता के लिए पेटिंग प्रतियोगिता के साथ एक रैली भी निकली। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद निकाली गई रैली के समापन पर मौजूद मतदाताओं को बूथ दिवस पर बढ़चढ़ कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ ही समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।