फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voters crossed the river with the help of boat

नाव के सहारे नदी पार कर वोटरों ने किया मतदान

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Voters crossed the river with the help of boat
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला ब्लॉक के भरवलिया गांव में सरकार चुनने के लिए नाव के सहारे नदी पार कर वोटरों ने मतदान किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले वोटरों के मजबूत इरादों को राप्ती की बाधा भी नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन

25 साल से नाव के सहारे मतदान के लिए बूथों तक आने वाले लोगों को गांव की बनने वाली नई सरकार से नदी पर पुल निर्माण कराने की आस है। भरवलिया गांव के मतदान केंद्र पर नाव के सहारे नदी पार करके रात 10 बजे उतरौला से पोलिंग पार्टियां पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

भरवलिया निवासी सफी अहमद, वीरे, मुकीम, नुरू, गुठ्ठू च समीउल्लाह आदि ने बताया कि राप्ती पर 25 साल से पीपे के पुल का निर्माण कराने की मांग की जा रही है। नदी के उस पार पोलिंग बूथ होने के चलते गांव के लोगों को हमेशा नाव के सहारे ही नदी पार कर मतदान करने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला से आई पोलिंग पार्टियां भी नाव से नदी पार कर रात्रि 10 बजे पहुंच सकी हैं। प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी, जाड़ा व बरसात जैसे सभी मौसम में गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय उतरौला पहुंचने के लिए नाव से ही राप्ती नदी पार करनी पड़ती है। इस बार हम लोग उसी को अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो पीपे के पुल का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed