फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voter list published, 15.72 lakh voters included

Balrampur News: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 15.72 लाख वोटर शामिल

Tue, 07 Jan 2025 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Voter list published, 15.72 lakh voters included
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। मतदाता सूची में 15 लाख 71 हजार 710 वोटर शामिल हैं। इसमें आठ लाख 48 हजार 279 पुरुष, सात लाख 23 हजार 370 महिला व 61 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि 29 अक्तूबर से अभियान चलाकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अथवा छूटे हुए लोगों से प्रारूप 6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल किया गया है। साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार कराने के लिए प्रारूप सात व आठ भी भरवाया गया। मतदाता सूची जिला व तहसील कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई, जहां इसे निशुल्क देख सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र सदर में चार लाख 18 हजार 575 वोटर हैं, जिसमें दो लाख 25 हजार 566 पुरुष व एक लाख 93 हजार नौ महिलाएं शामिल हैं। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 24 हजार 351 वोटरों में दो लाख 30 हजार 123 पुरुष, एक लाख 94 हजार 201 महिला व 27 थर्ड जेंडर हैं। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 74 हजार 924 वोटर हैं, जिसमें दो लाख दो हजार 338 पुरुष, एक लाख 72 हजार 569 महिला व 17 थर्ड जेंडर हैं। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 74 हजार 924 वोटर हैं, जिसमें एक लाख 90 हजार 252 पुरुष, एक लाख 63 हजार 591 महिला व 17 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed