फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vitamin A will increase the immunity of children

विटामिन ए से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी

Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A will increase the immunity of children
बलरामपुर। शिशु मृत्यु दर कम करने तथा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुधवार को जिले भर में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई। 28 जुलाई से 27 अगस्त तक चलने वाले बाल पोषण माह में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक की दी जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में सदर विधायक पल्टूराम, सीएमओ डा. सुशील कुमार एवं सीएमएस डा. प्रवीण कुमार ने फीता काटकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है। सभी गर्भवती महिलाएं निर्धारित समय के अनुसार स्वयं तथा बच्चे का टीकाकरण अवश्य कराएं। सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए की खुराक देने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे बच्चों में होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण लगेगा और बच्चे स्वस्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला स्थित पुराने अस्पताल (प्रसव केन्द्र) में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा. चन्द्र प्रकाश, विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, हर्षित जायसवाल व फणीन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर के देवीपाटन गांव में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर की। अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान, एएनएम वंदना व आशा रेनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगंज में बाल पोषण स्वास्थ्य माह का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, बीडीओ अशोक कुमार दूबे, सीएचसी अधीक्षक डा. विकल्प मिश्रा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई।

अवसर पर डा. अनूप कुमार, डा. संजय कुमार, जगदीश सिंह व आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे। जिले के अन्य अस्पतालों में भी बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ करते हुए नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed