{"_id":"658b1538d9eda6de0f03fcf7","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-371-lakh-children-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5629-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 3.71 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 3.71 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
Tue, 26 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत 3.71 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। 27 दिसंबर से शुरू हो रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक भी हुई। इसमें हिस्सेदारी करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह साल में दो बार चलाया जाता है।
बताया कि इसका पहला चरण अगस्त में मनाया जा चुका है। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष नौ माह से पांच साल तक के करीब 90 प्रतिशत बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। दूसरा चरण 27 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भी 3.71 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वह निर्धारित कार्य योजना के अनुसार इसका संचालन सुनिश्चित करें। बैठक में एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।