फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   vishwakama pooja

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस

Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
vishwakama pooja
फोटो-9-बलरामपुर चीनी मिल में विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन करते मिल के अधिकारी व अन्य।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। देवताओं के शिल्पी एवं सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। चीनी मिलों सहित सभी कारखानों में औजार व मशीनों के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। बीते वर्ष में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी एवं सृष्टि का रचायता माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि की रचना करने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने से उद्योग में वृद्घि एवं घरों में खुशहाली आती है। इसी मान्यता के अनुरूप शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल में औजार व मशीनों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए वर्ष में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले श्रमिक अंबिका प्रसाद, चंद्रेश्वर सिंह, नरेश कुशवाहा, धर्मराज एवं धनंजय पांडेय आदि को विशेष वेतन वृद्धि का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, योगेंद्र सिंह विष्ट, वीएन ठाकुर, एसडी पांडेय, विकास मलिक व केके सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तुलसीपुर चीनी मिल में यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। पूजा में महाप्रबंधक गन्ना आरपी शाही व महाप्रबंधक प्रशासन आशीष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल इटईमैदा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी व प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह आदि ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। नगर के नौव्वाबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने माता गायत्री एवं भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। आरती व पूजा अर्चना में सभासद संजय मिश्रा, हरिराम विश्वकर्मा, श्याम किशोर विश्वकर्मा, शरद वर्मा, सुजीत शर्मा, उपेन्द्र सोनी, प्रभूनाथ शर्मा, डा. जब्बार अली, मंगल प्रसाद शर्मा व मुन्ना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed