{"_id":"5fda3c678ebc3e3e77198620","slug":"villagers-protest-against-the-executive-organization-c-ds-balrampur-news-lko5551860189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर के गनवरिया गांव में अधूरे पड़े बाउंड्रीवाल के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय उदईपुर गनवरिया में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने और स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराए जाने की मांग की है जिससे स्कूल के संसाधन व बच्चों की सुरक्षा का इंतजाम हो सके।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनवरिया के प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य एक साल से ठप पड़ा है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस कार्य अधूरा छोड़कर फरार हो गई है। बाउंड्रीवाल का जो निर्माण कराया गया वह भी मानकविहीन है। बनते ही बाउंड्रीवाल की बुनियाद भी ढह गई है। बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा न होने से स्कूल के संसाधनों की सुरक्षा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के आसपास जानवर घूमते रहते हैं। चोरी आदि का डर स्कूलों के शिक्षकों को सता रहा है। ग्रामीण निरंजन, रामनेरश, तिलकराम, अमिरिका प्रसाद, राम किशुन, रामधीरज, सोहनलाल, आबिद अली, लक्ष्मी, खतूना, राम अवध, मंगरे व रामपूरन आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था के एक्सईएन के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।