फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers protest against road construction

Balrampur News: सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against road construction
बलरामपुर के उदईपुर गांव में घटिया सड़क निर्माण दिखाते ग्रामीण।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकासखंड के उदईपुर गांव में सीसी रोड के निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम बंद कराकर प्रदर्शन किया। सड़क का निर्माण जिला पंचायत निधि से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मानकविहीन सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण बच्चूलाल वर्मा, राजू शुक्ल, सुभाष चंद्र तिवारी, ननकू प्रसाद यादव, साधू यादव, राम निवास यादव, नाथूराम वर्मा, कृष्ण बहादुर, विश्राम तिवारी, अरुण कुमार, अजय कुमार शुक्ल आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में पहले से बने खड़ंजे पर बिना गिट्टी तोड़े सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मानक की अनदेखी कर महज दो-तीन इंच की मोटाई की सड़क बनाई जा रही है जो हाथ लगाने पर उखड़ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की है। इस संबंध में जिला पंचायत के जेई दिवाकर यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed