{"_id":"5dffa6118ebc3e87b57f3ff7","slug":"villagers-protest-against-kotdar-balrampur-news-lko499156892","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। रेहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अचलपुर चौधरी में कोटेदार की कार्य प्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कोटेदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ग्रामीण विजय, किशोर, सीमा, सदरुनिशां, केशव, श्रीराम, रामावती, फूलन, राम औतार, जगई व रामतीरथ आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोटेदार राशन वितरण में भारी अनियमितता बरत रहे हैं। कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है। जिन्हें राशन देते भी है उनसे मनमाना पैसा वसूला जाता है।
कोटेदार द्वारा घटतौली भी की जाती है। यूनिट के हिसाब से न देकर कम राशन दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कार्डधारक जब अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो कोटेदार लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी करता है। राशन न देने की धमकी भी दी जाती है। कोटेदार राशन की खुलेआम कालाबाजारी करते हैं। इन लोगों ने उप जिलाधिकारी से राशन वितरण की जांच कराने तथा कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस संबंध में एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि शिकायत मिली है। आपूर्ति निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है।