फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers protest against corruption in dam repair

बांध मरम्मत में भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against corruption in dam repair
बलरामपुर। भड़रिया तटबंध कटने से प्रभावित कूड़ी हरिवंशपुर गांव के लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने बांध निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण जमुना प्रसाद मौर्य, महेश यादव, शेषराम, संदीप गौतम, विजय निषाद, मेलाराम, भगवान दीन, जवाहरलाल, रामदास आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि बलरामपुर-भड़रिया तटबंध जनुका ग्राम के पास करीब 300 मीटर कट गया था। जबकि सिंचाई विभाग इसके पुनर्निर्माण कार्य का दावा कर रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस काम को कराने के नाम पर अधिकारियों ने खानापूर्ति करके बजट का बंदरबांट कर लिया। आरोप है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बांध की मरम्मत सही ढंग से नहीं कराई गई। इसी के चलते नदी में पानी बढ़ते ही बांध कट गया। जिससे आसपास के करीब 50 गांव जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा तटबंध मरम्मत के नाम पर सिर्फ दो दिन काम कराया गया। नदी में पानी बढ़ते ही कर्मचारी प्रोजेक्ट छोड़कर भाग गए। प्रदर्शनकारियों ने बांध की मरम्मत में मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed