फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers in fear of erosion of Rapti river

Balrampur News: राप्ती नदी की कटान से सहमे ग्रामीण

Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers in fear of erosion of Rapti river
बलरामपुर के फत्तेपुर के मजरे बागडीह में के पास कटान रोकने के लिए लगाए गए ठोकर को दिखाते ग्राणीण
उतरौला/श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। लगातार एक हफ्ते से हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी की कटान से कई गांव प्रभावित हैं। ग्राम फत्तेपुर, लालनगर बिरदा, परसौना व महुवाधनी सहित एक दर्जन गांवों में कटान तेज हो गई है। इससे कई घरों का अस्तित्व खतरे में है, जिससे ग्रामीण सहमें हुए हैं। ग्रामीणों ने कटान से बचाव के लिए कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फत्तेपुर के मजरे बागडीह गांव राप्ती नदी की कटान के जद में है। ग्रामीण सरवर अली, मोहर्रम अली, सलाउद्दीन, सत्या, रमेश, संजय व जग प्रसाद आदि ने बताया कि राप्ती नदी लगातार कटान कर रही है। इसे रोकने के लिए पूर्व में जो ठोकर लगाया गया था, वह बीते वर्ष आई बाढ़ में बह गया।
विज्ञापन

कटान तेज होने से गांव के लगभग दो दर्जन घरों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि एसडीएम को कटान के संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह लालनगर बिरदा, परसौना व महुवाधनी आदि गांव में भी राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। इन गांवों में भी कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि जिन गांवों में कटान का खतरा है, वहां निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed