{"_id":"6144d3498ebc3e1eed40fa03","slug":"village-balrampur-news-lko596018939","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ग्राम पंचायत सचिवों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरनाथ राय ने कहा कि जिले के कुछ ग्राम पंचायत सचिवों का विभागीय अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी आरोपों में उन्हें फंसाने तथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों के उत्पीड़न से ग्राम पंचायत सचिवों में आक्रोश व्याप्त है। समिति के महामंत्री मनोज कुमार वर्मा, नित्यानंद सिंह, राकेश चंद्र चौधरी व अभिषेक सिंह आदि ने मांग किया कि ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीड़न बंद किया जाए। दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की जो धमकी दी जा रही है उस पर रोक लगाई जाए।
इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीड़न न रुका तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में कृपाशंकर त्रिपाठी, मानिकराम मौर्य व संतोष कुमार मिश्र सहित तमाम ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।