फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vigilance team arrives to investigate health scam; scrutinizes NRHM records.

Balrampur News: स्वास्थ्य घोटाले की जांच करने पहुंची विजिलेंस, खंगाले एनआरएचएम के अभिलेख

Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team arrives to investigate health scam; scrutinizes NRHM records.
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच करती विजलेंस टीम ।
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2017 से 2022 के बीच हुए एनआरएचएम और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने बलरामपुर पहुंचकर घोटाले से जुड़े पुराने अभिलेखों और भुगतान संबंधी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। टीम ने संयुक्त जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज और उतरौला में पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की। कई कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान खास तौर पर उन अभिलेखों को खंगाला गया, जिनसे एनआरएचएम के तहत हुए कार्यों, दवाओं और उपकरणों की खरीद, मेंटेनेंस कार्यों तथा भुगतान की प्रक्रिया और उससे जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। विजिलेंस अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से पुराने दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। कुछ अभिलेख उपलब्ध नहीं होने और पुराने रिकॉर्ड की स्थिति को लेकर भी टीम ने जानकारी जुटाई। विजिलेंस टीम ने शनिवार को सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस से वार्ता की।
विज्ञापन

इसके बाद एनआरएचएम से जुड़े मामलों में चार स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किए गए। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध पुराने अभिलेखों की भी जानकारी ली और जिन दस्तावेजों की जरूरत थी, उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों से एनआरएचएम के तहत हुए कार्यों, खरीद-फरोख्त और भुगतान से संबंधित पत्रावलियों के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
नौ सीएचसी और 30 पीएचसी तक जांच का दायरा
-- स्वास्थ्य विभाग में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच का दायरा जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और करीब 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक बताया जा रहा है। आरोप है कि घोटाले की अवधि में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कराए गए मेंटेनेंस कार्यों, दवाओं और उपकरणों की खरीद सहित अन्य मदों में नियमों की अनदेखी कर भुगतान किए गए। इसी कड़ी में विजिलेंस की टीम शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज और उतरौला भी पहुं टीम ने वहां तैनात रहे कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से जुटाए जा रहे दस्तावेजों का अब आपस में मिलान किया जा रहा है।

-------------------
भुगतान की कड़ियां जोड़ रही विजिलेंस
-- जांच के दौरान विजिलेंस का मुख्य फोकस उन भुगतान पत्रावलियों पर रहा, जिनके आधार पर सरकारी धन खर्च किया गया। टीम यह भी देख रही है कि किन फर्मों और संस्थाओं को भुगतान किया गया, कार्य वास्तव में कराए गए थे या नहीं और भुगतान की प्रक्रिया में तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों की क्या भूमिका रही। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुई जांच में भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आ चुकी है। अब पुराने दस्तावेजों और नए सिरे से जुटाए जा रहे रिकॉर्ड का मिलान कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-----------------------
अजय श्रीवास्तव की तलाश में जुटी टीम
-- विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई और तत्कालीन लिपिक अजय श्रीवास्तव से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई। अजय की तलाश लगातार जारी है। टीम ने बलरामपुर में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी ली, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि अजय की गिरफ्तारी और पूछताछ से घोटाले में सरकारी धन के भुगतान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आ सकती हैं।

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच करती विजलेंस टीम ।

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच करती विजलेंस टीम ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed