फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Verification of relief kit distribution

राहत किट वितरण का किया जा रहा सत्यापन

Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Verification of relief kit distribution
बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली राशन किट की निगरानी सीधे राहत आयुक्त कार्यालय से हो रही है। इसके लिए राहत आयुक्त कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों को फोन करके सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही फीडबैक से अधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। अब तक एक लाख दो हजार 590 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट दिए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों आई बाढ़ में 388 गांव प्रभावित हुए थे। इसमें से 304 गांव ऐसे थे, जो टापू बन गए थे। इसमें सदर तहसील के 82, उतरौला के 126, तुलसीपुर के 96 गांव शामिल हैं। इन गांवों के करीब एक लाख किसानों को कृषि निवेश के तहत फसल क्षति का मुआवजा दिया जाना है। इसकी फीडिंग तहसीलवार कराई जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 54 हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है। यही नहीं, पिछले वर्ष में बाढ़ की आपदा से प्रभावित होने के बाद राहत पाने से छूटे 4,372 किसानों को भी फसल क्षति का मुुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि आदेश मिला है, इसके क्रम में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बलरामपुर में आई बाढ़ के दौरान बचाव को लेकर किए गए प्रशासनिक प्रबंधों की सराहना की है। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को भेजे गए पत्र में राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव का कार्य जिला प्रशासन ने बेहतर तरीके से कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed