फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Verification is not happening online, how farmers sell wheat

ऑनलाइन न सत्यापन, गेहूं कैसे बेंचे किसान

Sun, 09 May 2021 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Verification is not happening online, how farmers sell wheat
बलरामपुर। लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन जनसेवा केंद्र बंद पड़े हैं। जनसेवा केन्द्र बंद होने के कारण किसान गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। पंजीकरण न होने के चलते अन्नदाताओं का गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बिक पा रहा है ऐसे में किसान अपनी उपज बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम बेंचने को विवश हैं।
विज्ञापन

किसान रामतेज, देवसरन, रामू, जमील, विजय व बसंत आदि ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बाजार बंद है। कम्प्यूटर की दुकान व जन सेवा केन्द्र भी बंद पड़े हैं। ऐसे में किसान गेहूं का विक्रय करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण व सत्यापन न होने के कारण खून-पसीने से तैयार उपज घर में ही डंप है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं न बेंच पाने से मायूस किसान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर गेहूं बेंचने को विवश हैं। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हम लोगों के पास बिचौलियों के हाथ गेहूं बेंचने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। किसानों का यह भी कहना है कि किसी तरह ऑनलाइन पंजीकरण करा भी लिया जाए तो सत्यापन न होने के चलते गेहूं की बिक्री नहीं हो पाएगी।

अधिकारी भी बिना पंजीकरण व सत्यापन के गेहूं लेने में असमर्थता जता रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन जनसेवा केन्द्र खोलने की छूट दी जाए ताकि अन्नदाता अपनी उपज बेंचने के लिए पंजीकरण करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed