फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vehicle tracking system controls the speed of buses

Balrampur News: बसों की रफ्तार पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम की लगाम

Tue, 22 Oct 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vehicle tracking system controls the speed of buses
बलरामपुर। रोडवेज बसों के रफ्तार पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से लगाम लगेगी। बलरामपुर डिपो की सभी 85 बसों में वीटीएस लगाने की तैयारी है। 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार होने पर मैसेज आएगा। डिपो मुख्यालय में बन रहे कंट्रोल रूम से रोडवेज बसों की सीधे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से बलरामपुर आ रही रोडवेज बस व बलरामपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई टैक्सी बीच रास्ते में कहां पर है। कितनी देर में अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी। वाहनों की रफ्तार क्या है। कितनी रफ्तार से चलाई जा रही है। वाहन मालिक को अब हर पल की जानकारी होती रहेगी। व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) से हरेक मूवमेंट की जानकारी मिल सकेगी। अब नए वाहनों में वीटीएस जरूरी कर दिया गया है। ऐसा न होने पर परिवहन विभाग से वाहन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सकेगा। यह प्रयोग टैक्सी और अन्य यात्री वाहनों के लिए शुरू किया गया है। केंद्रीय सड़क एवं यातायात मंत्रालय के मुताबिक सभी तरह के नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर यह नियम लागू होगा। हालांकि निजी वाहन मालिक भी इसे लगा सकते हैं, लेकिन उनके लिए इसे अनिवार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
ये होंगे फायदे :
-देश में गाड़ी कहीं भी चल रही हो उसकी लोकेशन का पता लग जाएगा
-गाड़ी की स्पीड का पता लगेगा
-गाड़ी ओवर स्पीड होने पर एप के जरिए नोटीफिकेशन आ जाएगा
-वाहन चोरियां रुकेंगी। चोरी पर रियल टाइम में वाहन की ट्रैकिंग कर सकेंगे
-स्कूल बसों में बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए भी हो सकेगा

ऐसे काम करेगी डिवाइस :
-इस डिवाइस को गाड़ी के मुख्य करंट वायर से जोड़ा जाएगा ताकि यह 24 घंटे चालू रहे। इस ट्रेकिंग सिस्टम में जीपीएस भी लगा रहेगा। वाहन मालिक के मोबाइल पर अकाउंट बनाकर इससे कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में बीटीएस लगाने का निर्णय लिया है। डिपो के मौजूद बसों का विवरण निदेशालय को भेज दिया गया है। जल्द ही रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगने की उम्मीद है।
गोपीनाथ दीक्षित, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed