{"_id":"6463bc38af4a3111180683c6","slug":"up-board-teacher-appointment-balrampur-news-c-13-1-239319-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इंटर कॉलेजों के चार फर्जी शिक्षकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इंटर कॉलेजों के चार फर्जी शिक्षकों पर केस
Tue, 16 May 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के फर्जी समायोजन आदेश से इंटर कॉलेजों में नियुक्ति पाने वाले चार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, 11 अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2021 को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से 15 शिक्षकों का समायोजन किया गया था। इन्हें जिले के अलग-अलग सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति दे दी गई। बाद में जब बोर्ड से इनके समायोजन आदेश का सत्यापन कराया गया तो पता चला कि ऐसा कोई आदेश ही नहीं जारी हुआ है। इसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। इसकी जद में 15 शिक्षक आ गए हैं। इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई का आदेश पहले ही प्रबंधकों को दिया जा चुका है।
वहीं, डीआइओएस गोविंद राम ने कोतवाली नगर में एमपीपी इंटर कॉलेज के फर्जी शिक्षक हरिशंकर प्रसाद व मुकेश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बसंतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर बलरामपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय ने सुनील कुमार पांडेय व चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ तुलसीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। डीआइओएस ने बताया कि अन्य 11 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित स्कूलों को दिया गया है।