फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Board: Practical exams from today, preparations complete

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 08 Feb 2025 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Practical exams from today, preparations complete
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिलेभर में 95 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कॉलेजवार परीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन तरीके से कर दी गई है। सभी कॉलेजों में विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिले के 95 कॉलेजों में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले के 9 सेक्टरों में बांटकर यहां पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीआईओएस ने संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा कॉलेज प्रबंधतंत्र अलग-अलग तिथियों पर कराएगा। इसमें इंटरमीडिएट के करीब 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed