{"_id":"69c02b45bc200243470be764","slug":"unseasonal-rains-soaked-mustard-and-lentils-in-the-fields-and-wheat-fell-due-to-wind-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144918-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेमौसम बारिश से खेतों में भीगी सरसों-मसूर, हवा से गिरा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेमौसम बारिश से खेतों में भीगी सरसों-मसूर, हवा से गिरा गेहूं
Sun, 22 Mar 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के रेहरा बाजार में बारिश के कारण भीगी फसल ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सरसों और मसूर की कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल पूरी तरह भीग गई है, जबकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल गिर गई है। इससे दाने झड़ने, अंकुरण और सड़न का खतरा बढ़ गया है। किसानों को 10 से 15 प्रतिशत तक उत्पादन घटने की आशंका सता रही है।
जिले में करीब 2.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोआई हुई थी। इस समय सरसों, मसूर और गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम तेज गति से चल रहा था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से खेतों में काम ठप पड़ गया। सरसों और मसूर की कटकर पड़ी फसल बारिश में भीग गई है। यदि जल्द धूप नहीं निकली तो दानों के सड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ जाएगा। खेतों में नमी बढ़ने से मड़ाई कार्य भी प्रभावित हो गया है। तेज हवा और बूंदाबांदी का असर गेहूं की फसल पर भी पड़ा है। कई क्षेत्रों में पकी हुई खड़ी फसल गिर गई है। इससे दाने झड़ने के साथ पैदावार कम होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय मौसम की मार से सालभर की मेहनत पर पानी फिर सकता है और लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है। रविवार को धूप तो निकली लेकिन हवा चलने से फसलों को नुकसान पहुंचा।
किसानों की बढ़ी चिंता, उपज घटना तय
रेहरा बाजार क्षेत्र में सरसों की फसल कटकर पहले से खेतों में पड़ी थी, जो बारिश से पूरी तरह भीग गई। वहीं तेज हवा से गेहूं की खड़ी फसल गिर गई। किसान रामसूरत, संतराम, अकबाल और कलाम ने बताया कि इससे 10 से 15 प्रतिशत तक उपज में कमी आने की संभावना है। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने से किसानों को कुछ राहत मिली, लेकिन खेतों में नमी अभी भी बनी हुई है। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के भंगहा कला, कल्याणपुर, बेली कला और बनकटवा गांवों में भी बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। यहां सरसों और मसूर की कटाई के बाद फसल खेतों में पड़ी थी, जो भीग गई है। किसान शेषराम यादव ने बताया कि जल्द धूप नहीं निकली तो दाना सड़ सकता है। राजकुमार ने कहा कि मसूर की भीगी फसल से पैदावार प्रभावित होगी। किसान राजेंद्र ने बताया कि भीगी फसल को सुखाने में कई दिन लगेंगे, जबकि चंद्रभान सिंह ने कहा कि गुणवत्ता खराब होने से बाजार में उचित दाम मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
आज भी बदली और बारिश के आसार
रविवार को भी मौसम में सुधार नहीं हुआ। तापमान अधिकतम 27 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। ठंडी हवाएं चलने से धूप बेअसर रहा। सोमवार को बदली के संकेत मिले हैं, बारिश की भी संभावना है। मंगलवार को धूप निकलने की उम्मीद है। लेकिन बुधवार, बृहस्पतिवार को हल्की बदली के संकेत मिले हैं। मंगलवार से तापमान बढ़ने के संकेत मिले हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम पर पूरी नजर रखी जा रही है। जल्द ही मौसम साफ हो जाएगा, अभी बदली के साथ धूप निकलने की संभावना है।