फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unnao model will be implemented in Balrampur also, unit will be formed

Balrampur News: बलरामपुर में भी लागू होगा उन्नाव मॉडल, बनेगी यूनिट

Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unnao model will be implemented in Balrampur also, unit will be formed
बलरामपुर। गोबर से पेंट बनाने के लिए उन्नाव में शुरू किए गए मॉडल को यहां पर भी लागू करने की तैयारी है। इसके लिए यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर से पेंट तैयार करेंगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



यूनिट की स्थापना गोशाला के आसपास की जाएगी, जिससे गोबर की तलाश के लिए समूह की महिलाओं को परेशान न होना पड़े। यूनिट बनने से न सिर्फ समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से घरों की दीवारों को चमकाया जाएगा। पहले एक ब्लॉक में एक यूनिट लगाने की तैयारी की जा रही है। यूनिट ऐसी गोशाला के आसपास लगाई जाएगी, जिस गोशाला में अधिक संख्या में गोवंश मौजूद हों, जिससे पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन गोबर मिल सके।
विज्ञापन



गोबर से बने पेंट का प्रयोग सरकारी कार्यालयों में होने वाली वाॅल पेंटिंग में किया जाएगा। साथ ही उत्पादन बढ़ने पर बाजार में भी बिक्री के लिए आपूर्ति की जाएगी। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी। अभी उन्नाव जनपद में ऐसी यूनिट लगाई गई है, जहां समूह की महिलाएं गोबर से पेंट तैयार कर रही हैं। यूनिट में काम करने वाली समूह की महिलाओं को पहले एनआरएलएम की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






चिह्नित की जाएगी जगह
यूनिट लगाने के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में जगह चिह्नित की जाएगी। यूनिट के लिए कितना बजट खर्च होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थल चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- मंजू त्रिवेदी, उपायुक्त,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed