फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   University building worth Rs 120 crore will be ready in 18 months

Balrampur News: 120 करोड़ से 18 माह में बनकर तैयार होगा विश्वविद्यालय भवन

Sun, 03 Dec 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
University building worth Rs 120 crore will be ready in 18 months
बलरामपुर के कोयलरा गांव में ग्रामीणों से वार्ता करते नामित अ​धिकारी।-सौ. जिला प्रशासन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए कोयलरा गोपालपुर में भूमि क्रय के साथ ही निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रथम फेज के निर्माण के लिए 120 करोड़ का बजट शासन ने जारी कर दिया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के चयन के लिए टेंडर मांगा गया है। 22 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा होगा। निर्माण के पहले 75 दिनों का समय डिजाइन तैयार करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की कवायद दो महीनों से चल रही है। जिला प्रशासन ने 20.3620 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। जिसके क्रय की प्रक्रिया के लिए शासन से नामित अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय जिले में कैंप कर रहे हैं। किसानों से उन्होंने सहमति ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शासन ने निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिससे इसी माह से निर्माण कार्य का शुभारंभ हो सके। अभी पहले चरण में विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण तय किया गया है। जिसपर 120 करोड़ रुपये खर्च होना है। उच्च शिक्षा विभाग के तकनीकी सेल ने भवन निर्माण के लिए ई- टेंडर जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग को कार्य का नोडल बनाया है। जिसकी निगरानी में 49.42 एकड़ में भवन का निर्माण होना है। यूजीसी मानक के अनुसार डिजाइन तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था को 75 दिन का समय विभाग ने दिया है। इसके साथ ही 18 महीने में निर्माण पूरा करना है। इस तरह दो साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने की योजना विभाग ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में उत्साह
लंबे समय से राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की कवायद चल रही है। कई बार संशय भी बना, पड़ोसी जनपद गोंडा में निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन भी तेज रहा। भूमि क्रय करने के लिए नामित अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग के अनुसचिव यशवंत के न आने से भी सवाल खड़े हुए। बीते दिनों शासन ने अधिकारी बदल कर संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय को नामित किया। वे गत बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गए और जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी के साथ ही निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी होने से जिले के लोगों में उत्साह है। विश्वविद्यालय निर्माण की मांग में आगे रहे सर्वेश सिंह ने कहा कि अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है। ललिता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पर विश्वास से जनपद के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।


भूमि क्रय प्रक्रिया भी जल्द होगी पूरी
राज्य विश्वविद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि क्रय की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। नामित अधिकारी जिले में आ गए हैं और इसी माह निर्माण की समस्त कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

- अरविंद सिंह, जिलाधिकारी

बलरामपुर के कोयलरा गांव में ग्रामीणों से वार्ता करते नामित अधिकारी।-सौ. जिला प्रशासन

बलरामपुर के कोयलरा गांव में ग्रामीणों से वार्ता करते नामित अधिकारी।-सौ. जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed