फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Underpass to be built near Durgapur Lalnagar, funds received for construction

Balrampur News: दुर्गापुर लालनगर के पास बनेगा अंडरपास, निर्माण के लिए मिली धनराशि

Fri, 04 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Underpass to be built near Durgapur Lalnagar, funds received for construction
रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपते पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्र।-सौ. स्वयं
बलरामपुर। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेललाइन पर दुर्गापुर लालनगर के पास अंडरपास बनाया जाएगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा की मांग पर रेलमंत्री ने अंडरपास बनाए जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। यह अंडरपास रेलवे पुल संख्या 149 के निकट किलोमीटर 170/6 पर बनाया जाएगा। अंडरपास बनने से क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

गोंडा-गोरखपुर वाया बढ़नी रेलमार्ग पर गैंजहवा रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन के दोनों तरफ गांव बसे हैं। इन गांवों में आने-जाने के लिए लोक निर्माण विभाग की सड़क भी बनी है। रेलवे लाइन के पार जाने के लिए ग्रामीणों को अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। यहां तक कि लोग मोटरसाइकिल भी लाइन पार कराते हैं।
विज्ञापन

दुर्गापुर लालनगर के निकट रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास बनाए जाने की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। बीते वर्ष चौपाल में लालनगर गांव के ग्रामीणों ने पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य के समक्ष अपनी समस्या रखी थी। उन्होंने एक जनवरी 2023 को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने के लिए मांगपत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलमंत्री ने उनके पत्र को संज्ञान में लेते हुए अंडरपास बनाने की स्वीकृति दे दी है। अंडरपास के निर्माण के लिए चार करोड़ 81 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। दुर्गापुर लालनगर के पास अंडरपास स्वीकृत होने पर खुशी जताते हुए मनीष शुक्ला, कुमार गौरव सिंह, गुड्डू, रामनेवास, हरिराम व सरदार सिंह आदि ने कहा कि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य के प्रयास से हम लोगों की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed