फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ultrasound stalled for two months, patients getting loose at private centers

Balrampur News: दो महीने से अल्ट्रासाउंड ठप, निजी केंद्रों पर मरीजों की जेब हो रही ढीली

Mon, 24 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound stalled for two months, patients getting loose at private centers
-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में जांच कराने आई महिला मरीज।
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा दो महीने से ठप है। चिकित्सक के अभाव में मशीन धूल फांक रही है। इलाज के लिए अस्पताल आने वालीं मरीज व गर्भवतियों को निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 700 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

200 से अधिक ओपीडी वाले इस अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 25 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होता है। इसकी सुविधा न मिलने के कारण निजी केंद्रों पर इनको रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में निजी केंद्रों को प्रतिमाह पांच लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है। आरोप है कि बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिखे जाने पर डॉक्टर को मोटा कमीशन मिलता है।
विज्ञापन

महिलाओं के इलाज में अहम भूमिका निभाने वाले जिला महिला अस्पताल में संसाधनों का टोटा है। जनपद सृजन के 25 साल बीत गए। लेकिन जच्चा-बच्चा को आज भी यहां आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। रोजाना औसतन 200 महिलाओं की ओपीडी होती है। जिसमें से 40 से अधिक महिलाओं को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड लिखते हैं। महिला अस्पताल में संबद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन की पदोन्नति होने के कारण करीब दो माह से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप है। ऐसे में गंभीर बीमारी व गर्भवस्था वालीं 25 से अधिक महिलाओं को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम होने के बजाय बढ़ गया मरीजों का दर्द
ओपीडी में सोमवार को काफी संख्या में मरीजों की भीड़ लगी रही। अफसाना ने बताया कि डाॅक्टर ने एक महीने से पेट दर्द होने की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड कराने को कहा है। बाहर जांच में 650 रुपये खर्च हो गए। पचपेड़वा से आईं फूलमती ने बताया कि बहू को दिखाने लाई थी। आशा ने 700 रुपये में अल्ट्रसाउंड कराया है। राबिया व कैसरजहां ने बताया कि अल्ट्रासउंड व खून जांच कराने पर में 1250 रुपये खर्च हुए हैं। रूपाली ने बताया कि निजी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड के लिए 650 रुपये मांग रहे थे इसलिए जांच नहीं कराई।
रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लिखा पत्र
रेडियोलाजिस्ट न होने के कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है।
-डा. विनीता राय, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed