{"_id":"6398b04c257b72681728f191","slug":"two-youths-died-in-an-accident-in-fog-balrampur-news-lko6616931168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोहरे में हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोहरे में हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। कोहरे का कहर शुरू हो गया है। सोमवार रात सड़क हादसे में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के पास बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। संयुक्त जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। वहीं, हरिहरगंज में ट्रक पलटने से क्लीनर जख्मी हो गया।
उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर श्रीदत्तगंज ब्लॉक के निकट सोमवार रात गन्ना लेकर जा रहे ट्राले ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार किशन कुमार व अनुरुद्ध निवासी ग्राम महुवा इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
अनुरुद्ध को गंभीर हालत में संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। वहां से अनुरुद्ध को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मगर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि गन्ना लदे ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बारे में जानकारी की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हरिहरगंज में मंगलवार सुबह बहराइच रोड पर सोसाइटी के पास बिहार के छपरा से धान लेकर शाहजहांपुर के पुवायां जा रहा ट्रक घने कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर अकरम ने बताया की क्लीनर लालाराम के कमर, पैर और चेहरे पर चोट आई है। उसका इलाज कराया गया है।