फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two stolen bikes recovered, one accused arrested

Balrampur News: चोरी की दो बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two stolen bikes recovered, one accused arrested
बलरामपुर। देहात कोतवाली की पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि देहात कोतवाली के धुसाह गांव निवासी सुभाष त्रिपाठी ने 28 नवंबर को बाइक चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसी तरह थाना महराजगंज तराई के नन्हुवापुर निवासी तुलसीराम ने नगर कोतवाली में 21 दिसंबर को तहरीर दी कि वह 20 दिसंबर को जिला महिला अस्पताल में अपनी बाइक से आया था। उसकी बाइक अस्पताल से चोरी हो गई।

देहात कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को फुलवरिया बाईपास की तरफ से सुहागिनपुरवा जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी बांके लाल वर्मा उर्फ शनि वर्मा ने एक बाइक धुसाह गांव और दूसरी बाइक जिला महिला अस्पताल से चोरी करने की बात कुबूल की। बांके लाल की निशानदेही पर दोनों बाइकों को बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed